कैसे बने अमीर - भूपेंद्र सिंह परिहार

अमीर बनने के लिए आपको समझनी होगी पर पीड़ा
या दिखावा करना होगा समझने का
चुनो कोई मुद्दा
गरीबी, बेरोजगारी, नारी शसक्तीकरण या अशिक्षा
शामिल करो  लोगो को,
कि तुम बिन समस्या के शिकार हो,
ये जो अनार खा रहे हो, इसी से बीमार हो ।

बताओ लोगो को, कि वे खुश नहीं है,
दो वक्त कि रोटी के लिए उन्हें मेहनत करनी पड़ती है
अमीरो को देखो,
उनके घर में, सब्जी पूरी पड़ी पड़ी सड़ती है
ये अमीर मॅहगी मॅहगी गाड़ियों में तुम्हे चिढ़ाते है,
और मेहनत करके तो बैल खाते है,
क्या तुम बैल हो?

बताओ उन्हें
तुम धरती पैर आराम के लिए जन्मे हो
तुम्हारे साथ छल हुआ है
आवाज उठाओ इन मासूमो कि,
पर इन्हे न उठने देना

अभिनय करो अपनत्व का,
मगरमच्छीय आंशूं बहाओ
जैसे भी हो, उन्हें अपने जूठे जाल में फसाओ

बताओ उन्हें कि वे स्वतंत्र है,
वे जो चाहे कर सकते है
संविधान के अधिकार बताओ,
पर कर्त्तव्य मत समझाओ

बताओ उन्हें कि वे व्यस्क स्वतंत्र हफसी है,
उन्हें ऊपर वाले ने वैसा ही बनाया है
उन्हें बच्चो के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने का अधिकार है
वे ही बस पीड़ित है,
ये निठल्ली सरकार है ।

बताओ उन्हें,
कि तुम्हे मजबूर किया जा रहा है
राष्ट्रगान पर खड़े होने के लिए
तुम अपनी देशभक्ति बंद कमरे में दिखाओ
कोई पूंछे तो, विचारो कि स्वतंत्रता बताओ ।

किन्तु ये सब न भी कर पाओ तो,
प्रेरणास्रोत लोगो से, प्रेरणा पाओ
नेता या सम्भावी नेता के PA बन जाओ
समझो, कि कैसे ये लोग
गरीबो के लिए लड़ते लड़ते अमीर बन जाते है
इनके सपने कैसे सच हो जाते है

सीखो इनसे,
मतलब परस्ती किस चिड़िया का नाम है
और अमीर बनना कितना आसान काम है ।

Comments

Popular posts from this blog

इंजीनियरिंग के दिन - भूपेंद्र सिंह परिहार

कूदूं या फिर न कूदूं - भूपेंद्र सिंह परिहार